फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two bike-riding youths snatched a woman's purse.

Panipat News: दो बाइक सवार युवकों ने झपटा महिला का पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Two bike-riding youths snatched a woman's purse.
अंबाला छावनी के व​शिष्ठ नगर में महिला का पर्स झपटते बाइक सवार युवक। वीडियो
अंबाला। छावनी के वशिष्ठ नगर में पैदल आ रही महिला को दो बाइक सवार युवकों ने पर्स झपट लिया। यह घटना नजदीक ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी बाइक सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। महेशनगर थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे यह घटना हुई थी। फुटेज के आधार पर बाइक सवार युवक पहले महिला के नजदीक से निकलते हैं, फिर कुछ दूरी पर जाकर वापस आते हैं और अचानक महिला के नजदीक जाकर उनका पर्स झपट लेते हैं। हालांकि इस दौरान गली वाले भी महिला की मदद के लिए आगे आते हैं, लेकिन इससे पहले ही बाइक सवार युवक मौके से फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed