फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two bike riders died in a collision with a canter

Panipat News: कैंटर की टक्कर में बाइक सवार दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died in a collision with a canter
सनौली। बापौली से आगे पीर बाबा के पास कैंटर की टक्कर लगने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि उनके पड़ोस की एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। वे तीनों बाइक पर चुलकाना धाम पर बाबा श्याम के दर्शन के लिए जा रहै थे। पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के अंकित कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई मोहित कुमार ( 31 ) अपने दोस्त मुजफ्फरनगर के कुकड़ा गांव कुलदीप और पड़ोस की बहन रसूलपुर निवासी वर्षा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर 25 मार्च को सुबह नौ बजे गांव से बाबा श्याम मंदिर चुलकाना गए थे। किसी अनजान व्यक्ति ने उसे फोन कर बताया। उसने मोहित व उसके दोस्तों की बापौली से आगे पीर बाबा के पास एक कैंटर के साथ हादसे होने की सूचना दी। जब वह घटनास्थल पर पहुंचा तो पता चला कि हादसे का कारण कैंटर चालक की लापरवाही है। राहगीरों ने तीनों को हादसे के बाद पार्क अस्पताल पहुंचा था। कुलदीप की मौत मौके पर ही हो चुकी थी और मोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई। वर्षा का इलाज पार्क अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed