फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two arrested for providing pamphlet and seal to the extortionist

पानीपत: रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पंफ्लेट और मुहर उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for providing pamphlet and seal to the extortionist
पानीपत। विद्यानंद कॉलोनी निवासी दुकानदार से 20 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी पड़ोसी गौतम को पंपलेट और मुहर बरामद कराने वाले दोनों आरोपियों को सीआईए-3 ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पठान मोहल्ला निवासी जगजीत और खेल बाजार निवासी धीरज के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर विद्यानंद कालोनी में किराना दुकानदार सुंदर से 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में गहनता से जांच करते हुए सुंदर के पड़ोसी गौतम को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ था कि उसने वारदात में प्रयोग किया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का पंपलेट एवं मुहर अपने जानकार जगजीत और धीरज से तैयार करवाया था। गौतम को जेल भेजने के बाद सीआईए दोनों आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी। शनिवार को जगजीत को सनौली रोड पर सब्जी मंडी के पास से काबू किया गया, वहीं धीरज को भीम गौडा चौक के पास गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पैसों के लालच में पंपलेट व मुहर बनाकर आरोपी गौतम को देने का खुलासा किया।
विज्ञापन

एक की प्रिंटिंग प्रेस तो दूसरे की मुहर बनाने की दुकान
आरोपी जगजीत का वार्ड-11 में प्रिटिंग प्रेस है। धीरज ने वार्ड नौ में मुहर बनाने की दुकान खोली है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया पंपलेट और मुहर बनाने में प्रयोग किया गया सीपीयू, प्रिंटर और एक मुहर बनाने की मशीन बरामद कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला:
विद्यानंद कॉलोनी निवासी सुंदर ने बताया था कि बुधवार को दोपहर वह फैक्टरी में गया था। उसके मकान में बनी दुकान को ससुर संभाल रहे थे। इसी बीच ससुर ने फोन कर दुकान पर चिट्ठी मिलने की सूचना दी। वह घर गया और चिट्ठी पढ़ी तो उसमें 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रुपये न देने पर उसके बेटे समेत परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। पत्र के ऊपर सोपू ग्रुप और नीचे लॉरेंस बिश्नोई की मुहर लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed