{"_id":"6743dea451a0bddc7f0f2dd7","slug":"two-accused-of-murder-of-lalchand-alias-dhaula-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1006-127963-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लालचंद उर्फ धौला की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, चुलकाना रोड पर चाकू से वार कर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लालचंद उर्फ धौला की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, चुलकाना रोड पर चाकू से वार कर की थी हत्या
विज्ञापन
समालखा। सीआईए टू पुलिस टीम ने लालचंद उर्फ धौला की हत्या के दो आरोपियों को शनिवार देर शाम भापरा रोड पर गढ़ी छाजू मोड से गिरफ्तार किया। चुलकाना निवासी लालचंद की बीती 18 नवम्बर की देर शाम चुलकाना रोड पर जीए कॉलेज के पास चाकू से गोदकर हत्या की थी। आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ धान व सन्नी उर्फ जिंद निवासी चुलकाना के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया की थाना समालखा में मृतक के चचेरे भाई प्रवीन निवासी चुलकाना ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसके ताऊ का लड़का लालचंद उर्फ धोला गांव दीवाना स्थित पालीवाल फैक्ट्री में काम करता था। लालचंद 18 नवंबर की देर शाम करीब आठ बजे साथी अंशु व शुभम के साथ फैक्ट्री से काम कर घर लौट रहा था। तीनों किवाना मोड़ से जीए कॉलेज के पास पहुंचे तो पहले से खड़े सोनू उर्फ धान, सन्नी उर्फ जिंद ने अपने दो तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर लालचंद को पकड़कर कर छाती व पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा और लालचंद को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद लालचंद को मृत घोषित कर दिया। थाना समालखा में प्रवीन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोनू उर्फ धान व सन्नी उर्फ जिंद ने अपने साथी आरोपी सोनू उर्फ बागा निवासी चुलकाना व अमन उर्फ भीम निवासी पट्टीकल्याणा के साथ मिलकर लालचंद की हत्या करने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी सोनू उर्फ धान ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि लालचंद उर्फ धोला ने उसके साथ किसी बात को लेकर काफी बार झगड़ा किया था। जिसकी रंजिश रखते हुए उसने अपने उक्त तीनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रचकर लालचंद की चाकू से गोदकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने व वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के लिए पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपी सोनू उर्फ धान व सन्नी उर्फ जिंद को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। वारदात में शामिल आरोपी सोनू उर्फ बागा व अमन उर्फ भीम को सीआईए टू पुलिस टीम ने बीते शनिवार को आर्म्स एक्ट के अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है।