फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused of assault after entering the warehouse were arrested.

Panipat News: गोदाम में घुसकर मारपीट के दो आरोपी दबोचे

Thu, 18 Sep 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 18 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two accused of assault after entering the warehouse were arrested.

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र के नूरवाला की इंद्रा कॉलोनी में गोदाम में घुसकर कारोबारी से मारपीट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार शाम को आरोपी जावा कॉलोनी निवासी कादिर और भैंसवाल निवासी इरशाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी पर हमला किया था।
थाना तहसील कैंप प्रभारी मुकेश ने बताया कि थाना तहसील कैंप में नूरवाला की इंद्रा विहार कॉलोनी निवासी मोहन ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि 19 अगस्त को वह और उनका छोटा भाई रविंद्र दोपहर को अपने गोदाम पर थे। उसी समय हरिसिंह चौक निवासी पिंकू, कादिर, शुभम, इरशाद, पाला व उनके साथियों ने गोदाम में घुसकर उन पर गंडासी से हमला कर दिया था। जिससे वह घायल हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके साथी पिंकू की मोहन के साथ काफी समय से रंजिश चल रही है। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज करवाए हुए है। 19 अगस्त को पिंकू मोहन को मजा चखाने की बात कहकर अपने साथ स्कार्पियों गाड़ी में उन दोनों को व अपने अन्य कई साथियों को मोहन के गोदाम पर ले गया था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed