{"_id":"6a370c257e35d46150082094","slug":"two-accused-in-cheque-bouncing-case-declared-fugitives-warrants-issued-for-attachment-of-property-panipat-news-c-244-1-pnp1001-159295-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चेक बाउंस में दो आरोपी भगोड़े घोषित, संपत्ति कुर्की के वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चेक बाउंस में दो आरोपी भगोड़े घोषित, संपत्ति कुर्की के वारंट जारी
विज्ञापन
पानीपत। स्थानीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत ने चेक बाउंस से जुड़े अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। कोर्ट ने बार-बार समन और नोटिस भेजे जाने के बाद पेश न होने पर कड़ा रुख अपनाते हुए सोनीपत जिले के रहने वाले दो आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर दिया है।
इसके साथ ही अदालत ने दोनों आरोपियों की संपत्तियों को कुर्क करने के वारंट जारी किए हैं और संबंधित थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनसी की धारा 209 के तहत नई प्राथमिकी दर्ज करने के सख्त आदेश दिए हैं।
अदालत में चल रहे एचडीएफसी बैंक बनाम बेबी के मामले में आरोपी बेबी (निवासी गांव हरसाना खुर्द, सोनीपत) के खिलाफ अगस्त 2025 से उद्घोषणा की प्रक्रिया चल रही थी। अप्रैल में पुलिसकर्मी के बयान भी दर्ज हुए।
विज्ञापन
26 मई को सुनवाई के दौरान दोपहर 3:30 बजे तक कई बार आवाज लगवाई गई, लेकिन न तो आरोपी बेबी आई और न ही उसका वकील। कोर्ट ने माना कि वह जानबूझकर कानून से छिप रही है और उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। ब्यूरो