फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused arrested in Junaid's murder case

Panipat News: जुनैद की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 02 Jun 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in Junaid's murder case
पानीपत। सीआईए-1 की टीम ने बकरीद पर विद्यानंद कॉलोनी में जुनैद की चाकू मारकर हत्या करने के दो आरोपियों सहारनपुर के खंडलाना निवासी सुनील उर्फ पा व सोनू निवासी धूप सिंह कॉलोनी को रविवार देर शाम उग्राखेड़ी मोड के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने झगड़े की रंजिश में वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि वीरवार को मूल रूप से बिजनौर के शेरकोट निवासी महताब ने थाना चांदनीबाग में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह विद्यानंद कॉलोनी में रहता है। तीन माह पहले दीपक से उसका झगड़ा हुआ था। जिसमें उनका फैसला हो गया था लेकिन वह उनसे रंजिश रखने लगा था। बकरीद का त्योहार मनाने के बाद वह अपने दोस्त जुनैद, शोएब व साहिल के साथ घूम रहा था। इस दौरान भाई भतीजा चौक पर सुनील, दीपक और उसके दोस्तों ने हमला कर दिया था। चाकू लगने से जुनैद की मौत हो गई थी। पुलिस शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

रविवार रात को पुलिस ने उग्राखेड़ी मोड के पास से दो आरोपियों सुनील उर्फ पा व सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह तीन माह पहले दीपक के साथ हुए झगड़े का बदला लेना चाहते थे। इसी रंजिश में उन्होंने महताब व उसके दोस्तों पर हमला किया था। जिसमें जुनैद की चाकू लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी। उनके कब्जे से हत्या की वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed