{"_id":"68b0a9866e8a39f2c40679b1","slug":"two-accused-arrested-for-theft-in-courier-company-panipat-news-c-244-1-pnp1012-142760-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कूरिअर कंपनी में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कूरिअर कंपनी में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 29 Aug 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। थाना तहसील क्षेत्र में कूरिअर कंपनी में चोरी करने के दो आरोपियों हड़ताड़ी निवासी अरशद व सोनीपत के बिधल गांव निवासी रविंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना तहसील कैंप प्रभारी बुधवार शाम को गश्त के दौरान पुराना बस अड्डे के पास से दो संदिग्ध युवकों हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों अरशद और रविंद्र ने बताया कि 31 मई 2024 की रात बरसत रोड पर पीवीआर के पीछे एक कंपनी के ऑफिस से 83 हजार रुपये चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी रविंद्र ने बताया कि दोनों ने मिलकर पीवीआर के पीछे गली में स्थित ब्रांच के शटर का ताला तोड़कर अंदर से तिजोरी चोरी की। रास्ते में तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें से मिले 80 हजार रुपये निकालकर उसे नहर में फेंक दिया था। ब्यूरो