फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused arrested for kidnapping a youth and snatching a cheque of Rs 50,000

Panipat News: युवक का अपहरण कर 50 हजार का चेक छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for kidnapping a youth and snatching a cheque of Rs 50,000
पुलिस की गिरफ्त में अपहरण के आरोपी गिरफ्तार। पुलिस
पानीपत। किशनपुरा चौकी पुलिस ने युवक का अपहरण कर पिटाई करने और 50 हजार रुपये का चेक छीनने के मामले में बुधवार शाम को दो और आरोपियों को किशनपुरा से गिरफ्तार कर लिया। इनमें उरलाना निवासी अतुल और जींद के बहादुरगढ़ निवासी सचिन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों ने पूछताछ में वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

किशनपुर चौकी प्रभारी कटार सिंह ने बताया कि 25 मई को विद्यानंद कॉलोनी के महावीर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने संजय उर्फ काला व उनके तीन साथियों पर अपहरण कर 50 हजार रुपये का चेक छीनने और पिटाई करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में संजय को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाकी दो आरोपी अतुल व सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वीरवार को दोनों को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed