फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused arrested for carrying out two incidents of phone snatching

फोन स्नैचिंग की दो वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for carrying out two incidents of phone snatching
पानीपत। सीआईए-1 ने मोबाइल फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपियों को करनाल के गांव अलीपुर खालसा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चार दिन पहले गांव खोतपुरा के पास साइकिल सवार युवक से फोन झपटने की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात में तीसरा आरोपी भी शामिल है, जिसकी तलाश में सीआईए की टीम जुट गई है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान अमीरद्दीन पुत्र मोजूद्दीन और अमित पुत्र नसीबुद्दीन निवासी अलीपुर खालसा के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने गत फरवरी में पानीपत सिवाह के पास पसीना मोड़ पर एक युवक से फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया। झपटमारी की इस वारदात की रिपोर्ट- सेक्टर 29 थाने में दर्ज है। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने साथी आरोपी विकास के साथ मिलकर चार दिन पहले बाइक पर सवार होकर गांव खोतपुरा के पास एक साइकिल सवार रिंकू से मोबाइल फोन झपटने की एक ओर वारदात को अंजाम की बात कही।
विज्ञापन

शौक पूरा करने के लिए करते हैं झपटमारी
पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ कि उन्हें महंगे फोन रखने का शौक है, जिसे पूरा करने के लिए साथी आरोपी विकाश के साथ मिलकर फोन झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी अमीरद्दीन व अमित के कब्जे से एक फोन बरामद कर दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। सीआईए प्रभारी ने कहा कि फरार आरोपी विकास को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed