{"_id":"617ef9fc05f8814c3f0514ec","slug":"two-accused-arrested-for-carrying-out-the-chain-snatching-incident-panipat-news-knl88338364","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सीआईए-1 ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की बाइक और छीनी गई चेन बेचकर प्राप्त की राशि में से बचे 38 हजार 500 रुपये बरामद कर रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि गत सोमवार को उनकी टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 13-17 में दबिश देकर सूरज और कुलवंत निवासी नजदीक दुर्गा मंदिर अर्जुन नगर को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने 14 अक्तूबर को सेक्टर-18 में स्कूटी सवार एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने की बात का खुलासा किया। चेन स्नैचिंग की उक्त वारदात के बारे में थाना सेक्टर 13-17 में पूनम पत्नी संदीप निवासी सेक्टर 18 की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
यह था मामला
पूनम ने थाना सेक्टर 13-17 पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह बाद दोपहर करीब पौने 4 बजे स्कूटी पर सवार होकर मार्केट से घर जा रही थी। सेक्टर-18 में घर के पास पहुंचने पर पीछे से एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए उसके गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए।