फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tuition teacher threw copy, girl's eyes were blinded

Panipat News: ट्यूशन में शिक्षक ने पांच साल की मासूम के आंख पर कॉपी फेंक मारी, चली गई रोशनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Tuition teacher threw copy, girl's eyes were blinded
पानीपत/समालखा। समालखा की गांधी कॉलोनी में एक ट्यूशन टीचर ने पांच साल की बच्ची की आंख पर कॉपी फेंककर मारी। इससे बच्ची की आंखों से खून बहने लगा और उसकी रोशनी चली गई। करीब एक माह तक निजी अस्पताल में उपचार के बाद भी बच्ची की आंख को बचाया नहीं जा सका। अब बच्ची के दादा की शिकायत पर समालखा पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी, समालखा निवासी रामदीन ने बताया कि वह पेशे से मजूदर है। उसकी पांच वर्षीय पोती प्रीति कॉलोनी में ही एक निजी स्कूल में पढ़ती है। मार्च में ही स्कूल में उसका दाखिला कराया था। इसी स्कूल में महिला टीचर प्रवीण भी पढ़ाती है। परिजन स्कूल के बाद प्रीति को प्रवीण के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए भी भेजते थे। उसकी दूसरी सात वर्षीय पोती भी प्रवीण के पास ट्यूशन जाती थी। बीती पांच अप्रैल को परिजनों ने दोनों बहनों को ट्यूशन के लिए आरोपी शिक्षक प्रवीण के पास भेजा था, जहां गुस्से में शिक्षक ने प्रीति के आंख पर कॉपी फेंककर मारी। यह प्रहार इतना तेज था कि मौके पर ही मासूम प्रीति के आंखों से खून बहने लगा और वह चिल्ला उठी। शिक्षक ने उसका मुंह धुलवाने के बाद चुप कराकर घर भेज दिया। जब प्रीति घर आई तो उसकी चोटिल आंख सूज गई थी और अब भी खून बह रहा था। तब उसकी बहन ने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन प्रीति को पानीपत में एक निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां डॉक्टर ने बताया कि आंख में अंदर तक चोट लगी है। खून के कारण इंफेक्शन हो गया है, इसलिए उसकी आंखों की रोशनी चली गई। अब तक प्रीति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी टीचर प्रवीण पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed