फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Truck overturned on highway due to tyre burst, driver died

Panipat News: टायर फटने से हाईवे पर पलटा ट्रक, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Truck overturned on highway due to tyre burst, driver died
एलिवेटेड हाईवे पर लगा जाम।
- स्क्रैप लेकर दिल्ली से पंजाब जाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर थाना क्षेत्र में एलिवेटेड हाईवे पर रविवार रात डेढ़ बजे टायर फटने से स्क्रैप से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में दरभंगा जिले के ट्रक चालक संतोष (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। हाईवे पर ट्रक पलटने से जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्रैन लगाकर हाईवे से ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया।
बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले रामबचन ने बताया कि उनके भाई संतोष दिल्ली में रहकर ट्रक चलाते थे। रविवार को वह दिल्ली से ट्रक में स्क्रैप लोड कर पंजाब के लिए निकले थे। जैसे ही वह पानीपत में एलिवेटेड हाईवे पर रेलवे रोड के सामने पहुंचे ट्रक का टायर फट गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने पीजीआई भेज दिया। थाना शहर पुलिस रोहतक पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई।
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक पलटने के कारण सुबह वाहनों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते एलिवेटेड हाईवे पर जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस ने क्रैन के माध्यम से ट्रक को हाईवे से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। जाम लगने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलिवेटेड हाईवे पर रात को ट्रक का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया था। हादसे में ट्रक चालक की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। ट्रक को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया गया।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय

एलिवेटेड हाईवे पर लगा जाम।

एलिवेटेड हाईवे पर लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed