फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Truck driver injured in road accident dies

Panipat News: सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Truck driver injured in road accident dies
पानीपत। जालंधर में सड़क हादसे में घायल सैनी मोहल्ला निवासी ट्रक चालक की रविवार रात को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दूसरे ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। गांव काहनौर, जिला रोहतक निवासी गोर्धन ने बताया कि उसका सैनी मोहल्ला निवासी साला सिकंदर (43) ट्रक चालक था। 20 सितंबर को वह ट्रक में माल लोडकर पानीपत से श्रीनगर के लिए चला था। रास्ते में जालंधर के पास सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्होंने जालंधर में उसका प्राथमिक उपचार कराया और फिर उसे पानीपत एक निजी अस्पताल में लाकर दाखिल करवा दिया था। यहां इलाज के दौरान 22 सितंबर को उसकी मौत हो गई। मृतक तीन बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed