फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Truck driver dies after being hit by truck

Panipat News: ट्रक की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Truck driver dies after being hit by truck
थर्मल। खुखराना गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। वह अपका ट्रक रोककर अपने छोटे भाई के साथ सड़क पर खड़ा था। आरोपी ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। मृतक के भाई ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सौदापुर गांव निवासी अमन ने बताया कि उसका बड़ा भाई प्रीतम (23) राख के भरे ट्रक चलाता था। वह मंगलवार को प्रीतम के साथ खुखराना गांव में राख भरने के लिए गया था। राख के पोंड के पास उसने ट्रक रोक दिया। दोनों भाई सड़क पर खड़े हो गए। इसी वक्त एक ट्रक चालक ने ट्रक को बैक करते हुए प्रीतम को टक्कर मार दी। हादसे में प्रीतम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed