फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Truck driver attacked and looted Rs 10,000

Panipat News: ट्रक चालक पर हमला कर लूटे 10 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Truck driver attacked and looted Rs 10,000
पानीपत। दो बदमाशों ने चौटाला रोड पर ट्रक को खड़ा कर उसमें सो रहे राजस्थान के ट्रक चालक पर हमला कर उससे 10 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट कर यहां हवाई फायर भी किया और फरार हो गए। ट्रक चालक की शिकायत पर सेक्टर 29 पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वारदात स्थल से गोली का खोल बरामद किया है।
विज्ञापन

राजस्थान के चुरू निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह पानीपत से राजस्थान तक ट्रक चलाता है। वह सोमवार को राजस्थान से लकड़ी का बुरादा भरकर पानीपत आया था। वह रात 11 बजे चौटाला रोड स्थित कांटे पर पहुंचा। वह ट्रक को यहीं खड़ा कर केबिन में सो गया। सुबह पांच बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर आए। दोनों उसके केबिन में घुस गए। दोनों ने उससे कहा कि जितने पैसे है चुपचाप दे दे वरना जान से जाएगा। उससे पैसे देने से इंकार किया तो उस पर पेंचकश से हमला करना शुरू कर दिया और उससे दोनों ने 10 हजार रुपये लूट लिए। दोनों ने यहां पर हवाई फायर भी किया। वह इससे डर गया। कांटे के कर्मियों की मदद से उसने पुलिस को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed