फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Truck crushes child, condition critical

Panipat News: ट्रक ने बच्चे को कुचला, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes child, condition critical
पानीपत। फ्लौरा चौक के पास एक ट्रक ने साइकिल सवार बच्चे को कुचल दिया। ट्रक के टायर बच्चे की टांगों से गुजर गए। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चे को रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया गया है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव भुसारी निवासी संजीत कुमार राय ने बताया कि वह सेक्टर 29 पार्ट वन में एक फैक्ट्री में काम करता है और परिवार के साथ फैक्ट्री में ही लेबर क्वार्टर में रहता है। 24 अगस्त को वह अपने 12 वर्षीय बेटे अंशु के साथ फ्लौरा चौक पर जा रहा था। उसका बेटा उससे थोड़ा आगे साइकिल पर चल रहा था। फ्लौरा चौक के पास एक ट्रक ने उसके बेटे को पीछे से टक्कर मारी। फिर उसकी टांगों से ट्रक के पहिये गुजर गए। उसका बेटा बेहोश हो गया। ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। अब उसके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी ट्रक चालक पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed