फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Troubled by stomach ache, married woman commits suicide by hanging herself

Panipat News: पेट दर्द से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Troubled by stomach ache, married woman commits suicide by hanging herself
समालखा। समालखा में एक विवाहिता ने पेट दर्द से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। महिला ने छह साल के वैवाहिक जीवन में दो बच्चों को सर्जरी से जन्म दिया था। तब से ही वो पेट दर्द से परेशान थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची समालखा थाना पुलिस को शव को फंदे से उतारकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने पति के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के निवासी राम सागर ने बताया कि उसकी छह साल पहले कोमल (24) से शादी हुई थी। शादी के बाद वो कोमल को लेकर समालखा में आ गया था। वो यहां एक फैक्टरी में काम करता है और किराए पर रहता है। कोमल चार वर्ष की बेटी व सवा साल के बेटे की मां थी। दोनों की बच्चों को सर्जरी से जन्म दिया गया था। तब से ही कोमल पेट दर्द से परेशान थी। उसने कई जगह से उसका इलाज कराया लेकिन वो ठीक नहीं हुई। सोमवार सुबह वो ड्यूटी पर चला गया था। दोपहर करीबन 12 बजे उसके दोनों बच्चे गली में रो रहे थे। पड़ोसियों ने घर आकर देखा तो कमरे की अंदर की कुंडी बंद थी। आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो पड़ोसियों ने उन्हें व मकान मालिक को कॉल कर इसकी सूचना दी। वो कमरे पर पहुंचे। यहां खिड़की से झांककर देखा तो कोमल का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed