फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Troubled by his wife's visit to her maternal home, a young man committed suicide by hanging himself.

Panipat News: पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Troubled by his wife's visit to her maternal home, a young man committed suicide by hanging himself.
पानीपत। विजय नगर में दो बहनों के इकलौते भाई ने भैया दूज के दिन फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वह अपनी पत्नी के मायके जाने से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार सुबह भाई दूज पर टीका करने आई चचेरी बहन को उसका शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। तहसील कैंप थाना पुलिस ने शव जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन


विजय नगर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसका भतीजा अरुण (25) दो बहनों का इकलौता भाई था। अरुण का पिता अनिल ई-रिक्शा चलाता है। अरुण डेंटिंग-पेटिंग का काम करता था। उन्होंने अप्रैल में अरुण की शादी जींद की लक्ष्मी के साथ की थी। शादी के बाद से ही अरुण व लक्ष्मी में अक्सर झगड़ा रहता था। लक्ष्मी 20 अक्तूबर को झगड़े के बाद अपने मायके में चली गई थी। इससे अरुण बहुत परेशान रहता था। अनिल रविवार सुबह ई-रिक्शा लेकर काम पर चला गया। घर कोई नहीं था। उसकी बेटी रितिका ने भाई दूज पर टीका करने के लिए अरुण को कॉल की लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद रितिका घर गई, उसने कई बार आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। मकान के मुख्य गेट की अंदर की कुंडी लगी हुई थी। फिर वह पड़ोस के मकान से होते हुए अरुण के कमरे में गई तो यहां उसका शव पंखे पर चुन्नी के साथ फंदे पर लटका मिला। रितिका के शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्रित हो गए और पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन


वर्जन-

तहसील कैंप पुलिस थाना के प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को फिलहाल शवगृह में रखवा दिया है। अब मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed