फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Troubled by his wife, mother-in-law and sister-in-law, the young man swallowed poison

Panipat News: पत्नी, सास और साली से परेशान युवक ने निगला जहर

Mon, 01 Apr 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 01 Apr 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Troubled by his wife, mother-in-law and sister-in-law, the young man swallowed poison
पानीपत। सौंधापुर गांव निवासी करीब 35 साल के युवक ने पत्नी, सास और साली से परेशान होकर शनिवार सुबह करीब आठ बजे जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसकी भनक लगते ही परिजनों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया और इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली और उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

पीड़ित अनिल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी, सास और साली उसे पिछले दो साल से परेशान कर रही हैं। उसे छोटी छोटी बातों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। जिससे उनका घरेलू कलह बढ़ता जा रहा है। कलह से परेशान अनिल ने शनिवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीडित का आरोप है कि तीनों आरोपी महिलाएं उसका प्लाॅट बिकवाना चाहती हैं। वहीं अनिल के परिजनों ने बताया कि इससे करीब एक साल पहले भी अनिल ने इनसे परेशान होकर जहर निगला था। उस समय भी अनिल की जान बच गई थी। परिजनों के मुताबिक अनिल दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। उसकी पहले भी शादी हुई थी। जिससे उसकी एक बेटी भी हुई। जो अब अनिल के पास रहती है। पहले भी घरेलू विवादों के चलते अनिल की पहली पत्नी उसे छोड़ गई थी। इसके बाद अनिल की दूसरी शादी हुई। अब उसकी दूसरी पत्नी, सास और साली उसे परेशान कर रही हैं।
विज्ञापन

वर्जन:

मामले की जानकारी मिली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस गहनता से छानबीन कर आगामी कार्रवाई कर रही है।
जाकिर हुसैन, प्रभारी, थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed