फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Troubled by her husband's infidelity, a married woman committed suicide by hanging herself.

Panipat News: पति की बेवफाई से परेशान विवाहिता ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Troubled by her husband's infidelity, a married woman committed suicide by hanging herself.
पानीपत। गांव निंबरी में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता पति की बेवफाई से खफा थी। पति चार साल से उसे प्रताड़ित कर रहा था। अब उसने तलाक का केस दायर कर दिया। इससे विवाहिता इस हद तक टूट गई कि उसने वीरवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई ने उसके पति, देवर, सास व ससुर पर उसकी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों को खरी खरी भी सुनाई। ससुरालियों के खिलाफ चांदनी बाग थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


काबड़ी रोड स्थित अर्जुन नगर निवासी विक्की ने बताया कि वह तीन भाई बहन थे। उसकी सबसे छोटी बहन वर्षा (28) थी। उन्होंने आठ साल पहले वर्षा की शादी निंबरी गांव के अमरजीत से की थी। शादी के चार साल बाद तक अमरजीत ठीक रहा। इसके बाद उसके बाहर किसी महिला से अवैध संबंध हो गए। इस बात का वर्षा को पता भी चल गया था। वर्षा ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। चार साल से आए दिन वर्षा के साथ मारपीट की जाती थी। वर्षा उन्हें आपबीती सुनाती थी। उन्होंने अमरजीत के खिलाफ चांदनी बाग थाना पुलिस में शिकायत भी दी थी। अब अमरजीत ने वर्षा के खिलाफ कोर्ट में तलाक का केस डाल दिया। इस बात से वर्षा इतनी परेशान हुई कि उसने फंदा लगाकर जान दे दी। वर्षा को उसके देवर महीपाल, सास सरवती व ससुर रामकिशन ने भी बहुत प्रताड़ित किया है। वर्षा दो बच्चों की मां थी।
विज्ञापन


वर्जन-
चांदनी बाग पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed