फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Trouble from fields to mandi in rain, wheat harvesting stopped again

Panipat News: बारिश में खेतों से लेकर मंडी तक आफत, गेहूं कटाई कार्य फिर बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 03:29 AM IST
विज्ञापन
Trouble from fields to mandi in rain, wheat harvesting stopped again
पानीपत। गेहूं के सीजन में मौसम एक बार फिर पलट गया। वीरवार सायं करीब पांच बजे तेज आंधी के साथ बारिश खेत से लेकर मंडी तक आफत बनाकर बरसी। आंधी व तेज बारिश में करीब दो दर्जन फीडर कई घंटे बंद रहे। देर रात तक बिजली सप्लाई शुरू हो पाई। इधर मंडियों में लाखों क्विंटल गेहूं भीग गया और खेतों में गेहूं कटाई का कार्य बंद हो गया। इस बार सबसे अधिक तूड़ी बनाने का कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

जिला में वीरवार को मौसम सुबह से सामान्य था। किसान अपने खेतों में गेहूं कटाई और तूड़ी बनाने के काम में लगे हुए थे। इसके साथ मंडियों में गेहूं खरीद के साथ उठान कार्य भी चल रहा था। शाम को करीब चार बजे घने बादल आसमान में छा गए। करीब पांच बजे तेज आंधी शुरू हो गई। इससे एक बार पूरे जिले की बिजली चली गई। कुछ देर बाद फीडर चालू हुए। आंधी के आधे घंटे बाद बारिश शुरू हो गई। करीब पौने घंटे तक बारिश चली। बारिश आते ही खेतों में गेहूं कटाई और तूड़ी बनाने का काम बंद हो गया। पानीपत व मतलौडा अनाज मंडी में गेहूं भीग गया। समालखा में वीरवार को सूखा रहा।
विज्ञापन


बॉक्स
65 प्रतिशत हो पाया गेहूं का उठान
जिले की 12 मंडियों में गेहूं खरीद कार्य चल रहा है। अब 226637 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। जिसमें 217212 मीट्रिक टन की खरीद की है। इसमें से 139192 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हुआ है। 78020 मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में बाकी है। डीएफएससी आदित्य कौशिक ने बताया कि मंडियों में गेहूं खरीद कार्य लगातार चल रहा है। एजेंसियां उठान को लेकर भी गंभीरता के साथ काम कर रही है। बॉक्स
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
बारिश के बाद चिंता में किसान
मौसम के लगातार बदलने से किसान चिंता में हैं। भालसी निवासी अजय कुमार और दीपक ने बताया कि गेहूं कटाई का कार्य पूरा हो चुका है। अब तूड़ी बना रहे हैं। बारिश आने से खेतों में तूड़ी बनाने का काम बंद हो गया है। अब दो दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। जाटल निवासी मनोज ने बताया कि इस बार गेहूं का सीजन मुश्किल से पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed