फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Athletes were also accommodated in rooms that were still under construction.

Panipat News: निर्माणाधीन कमरों में भी ठहराया खिलाडि़यों को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Athletes were also accommodated in rooms that were still under construction.
मच्छर और सर्दी से बचने के लिए बिस्तरों की ओट, एसडी स्कूल में बच्चों के लिए खिड़कियों पर लगाए गए
अमन शर्मा
विज्ञापन

पानीपत। स्कूली खेल प्रतियोगिता में भाग लेने आए नन्हे खिलाड़ियों को ठहरने के दौरान अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग की बेहतर तैयारियों के दावों के बीच खिलाड़ियों को ऐसे कमरों में भी ठहराया गया है, जहां निर्माण कार्य चल रहा है और खिड़कियों के शीशे तक टूटे हुए हैं।
शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे जीटी रोड स्थित एसडी स्कूल में ठहरने की व्यवस्था की पड़ताल में कई खामियां सामने आईं। पिंजौर (दमाला) से आए खिलाड़ी काविन, शौर्य और अनुपमा ने बताया कि उन्हें निर्माणाधीन कमरों में ठहराया गया है।
विज्ञापन

बच्चों ने बताया कि खिड़कियों के शीशे टूटे होने के कारण ठंड और मच्छरों से बचने के लिए उन्हें गद्दे लगाकर
रास्ता बंद करना पड़ा। इसके बाद कुछ राहत मिली।
स्कूल में निर्माण कार्य के चलते पानी का कनेक्शन भी कटा हुआ है। ऐसे में बच्चों को पानी के लिए बाल्टियां भरकर इंतजार करना पड़ रहा है। संवाद

n
एक गद्दा और एक कंबल ही मिला : खिलाड़ियों ने बताया कि प्रत्येक बच्चे को एक गद्दा और एक कंबल दिया गया है। फर्श पर बिछाया गया एक गद्दा ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त नहीं है। नीचे से ठंड आने के कारण उन्हें रात में परेशानी हो रही है। कंबल से कुछ राहत जरूर मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्तरीय स्कूली खेलों में आने वाले खिलाड़ियों के लिए कई स्कूलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया है।
-रविंद्र आंतिल, एईओ

मच्छर और सर्दी से बचने के लिए बिस्तरों की ओट, एसडी स्कूल में बच्चों के लिए खिड़कियों पर लगाए गए

मच्छर और सर्दी से बचने के लिए बिस्तरों की ओट, एसडी स्कूल में बच्चों के लिए खिड़कियों पर लगाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed