फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Trolley overturns after hitting a road, one dead, 23 injured

Panipat News: कट मारने से पलटी ट्राॅली, एक की मौत, 23 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Trolley overturns after hitting a road, one dead, 23 injured
घायल सबरजीत सिंह
पानीपत। सिंहपुरा सिठाना गांव से नेफ्था क्रेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली सवार दो दर्जन से अधिक लोग हादसे का शिकार हो गए। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने अचानक कट मार दिया। इससे ट्राॅली पलट गई और इसमें सवार 24 मजदूर घायल हो गए। उनको एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान एक कामगार की मौत हो गई, जबकि बाकी लोग उपचाराधीन है।
विज्ञापन


पंजाब के तरनतारण के ठाठी गांव के सरबजीत सिंह ने बताया कि वह हाल में सिंहपुरा सिठाना में रहता है। वह अपने बेटे तरसेम सिंह के साथ दो-तीन माह से नेफ्था की डेज कंपनी में काम करता है। रविवार को डीएसए कंपनी के 25 से 30 मजदूरों के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली में रविवार सुबह आठ बजे से सिंहपुरा सिठाना से कंपनी के लिए चले थे। वे सब नेफ्था के गेट नंबर-3 पर पहुंचे तो चालक चंदन ने ट्रैक्टर लापरवाही से चलाते हुए कट मार दिया। जिससे ट्राली पटल गई और इसमें सवार सभी मजदूरों को गंभीर चोट आई। उसे सिर व बाजू पर काफी चोट लगी। वह दूसरी गाड़ी में सभी घायलों को टोल प्लाजा के पास एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा। सोमवार को इलाज के दौरान झारखंड के पीपरडीह गांव निवासी सरजू (39)की मौत हो गई।
विज्ञापन

झारखंड के पीपरडीह गांव निवासी सरजू विवाहित था। उसकी दो बेटी और एक बेटा है। वह छह माह पहले ही पानीपत आया था। वो परिवार के अन्य सदस्यों और जानकारों के साथ नेफ्था क्रेकर में ही सामान फोल्डिंग का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल सरबजीत की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जगजीत सिंह, प्रभारी, सदर थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed