फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Triple murder accused Rahul arrested in Noida encounter

Panipat News: तिहरे हत्याकांड का आरोपी राहुल नोएडा मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

Fri, 03 Oct 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 03 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Triple murder accused Rahul arrested in Noida encounter
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर/पानीपत। जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर स्पेशल सेल की टीम मुठभेड़ में शूटर राहुल और साहिल को गिरफ्तार किया। दोनों कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश रच रहे थे। पूछताछ में पता चला कि राहुल पानीपत जिले का रहने वाला है।
राहुल उर्फ भोलू उर्फ फौजी 26 दिसंबर 2024 को खंड रादौर के खेड़ी लक्खा सिंह गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में भी वांछित था। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। लेकिन, इस मुठभेड़ में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अब यमुनानगर पुलिस बदमाश राहुल को पूछताछ के लिए यहां प्रोडक्शन वारंट पर ला सकती है।
विज्ञापन

इस मामले में एसटीएफ की ओर से कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में जिक्र है कि शूटर राहुल उर्फ भोलू उर्फ फौजी तिहरे हत्याकांड के लिए भेजा गया था। इसके अलावा इस हत्याकांड में गैंगस्टर रोमिल वोहरा का भी नाम शामिल था। इस पर तीन लाख का इनाम भी था, लेकिन 24 जून को गुरुग्राम में एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में रोमिल ढेर हो गया था। अब शुभम पंडित इसी हत्याकांड में पुलिस के रडार पर है। जिस पर एक लाख का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed