फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tricolor will go from Panipat and Jind to 22 districts of the state

Panipat News: प्रदेश के 22 जिलों में पानीपत और जींद से जाएंगे तिरंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Tricolor will go from Panipat and Jind to 22 districts of the state
पानीपत। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर मनाए जाने वाले सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डाकघर के बाद अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग भी तिरंगा बांटने में आगे आया है। सरकार ने विभाग को भी दो लाख तिरंगों के वितरण का लक्ष्य दिया गया है। विभाग ने ये तिरंगे पानीपत और जींद के पीआर सेंटरों पर रखवा दिए हैं। यहां से दोनों जिले 11-11 जिलों में एक एक लाख तिरंगे भेजेंगे। ये तिरंगे डिपो होल्डर के माध्यम से राशन कार्ड धारकों में बांटे जाएंगे। डिपो होल्डर एक तिरंगा 25 रुपये के शुल्क में उपभोक्ता को देगा।
विज्ञापन

इसके लिए पानीपत में समालखा में रेलवे स्टेशन के पास पीआर सेंटर बनाया है। पानीपत अपने अंतर्गत आने वाले अंबाला, फरीदाबाद, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, नूंह, पलवल, सोनीपत और यमुनानगर में दस दस हजार तिरंगे बांटने का काम करेगा। केवल गुरुग्राम में छह हजार और पंचकूला में चार हजार तिरंगे जाएंगे। जबकि जींद के पीआर सेंटर से भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, नारनौल, जींद, रेवाड़ी और सिरसा में दस दस हजार तिरंगे जाएंगे। जबकि झज्जर और रोहतक में आठ आठ हजार और चरखी दादरी में चार हजार तिरंगे जाएंगे।
विज्ञापन


दूसरी ओर डाकघर में भी दिए जा रहे तिरंगे-
शहर के मुख्य डाकघर में भी तिरंगों की बिक्री शुरू हो चुकी है। यहां करीब सवा लाख ध्वज मंगवाए गए हैं। जोकि 72 बाई 48 सेंटीमीटर के तिरंगे हैं। जिनको 25 रुपये प्रति तिरंगे की दर से उपभोक्ता खरीद सकते हैं। ‎डाक विभाग की ओर से‎ ऑनलाइन व ऑफलाइन तिरंगा झंडे की बिक्री की सुविधा दी जा रही है। ‎झंडाें काे मंगवाने के लिए‎ ऑनलाइन बुकिंग भी चल रही है। जिसमें डाकिया घराें व संस्थानों में‎ तिरंगा पहुंचा देगा। इसके लिए ‎किसी भी तरह का अन्य शुल्क देने‎ की जरूरत नहीं है। मात्र 25 रुपये ‎में झंडा खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed