फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tributes paid to the brave soldiers on the first anniversary of Operation Sindoor

Panipat News: ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the brave soldiers on the first anniversary of Operation Sindoor
एसडी कॉलेज में ऑपरेशन सिंदुर की वर्षगांठ पर कार्यक्रम में उप​स्थित एनसीसी कैडेट्स, साथ में प्रा - फोटो : Archive
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज प्रशासन, एनसीसी अधिकारियों, प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थियों व एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ, इसके पश्चात दो मिनट का मौन रखकर अमर जवानों को नमन किया गया। समारोह के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत दिखाई दिया। एनसीसी कैडेट्स ने पूर्ण औपचारिक वर्दी में अनुशासन व सैनिक परंपराओं का प्रेरणादायक प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। युवाओं को सेना के अनुशासन, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ. बलजिंदर सिंह ने कहा कि भारतीय सेना का त्याग और समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed