फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tribute ceremony to be held on the death anniversary of former President Late Gyani Zail Singh on 25th in Delhi

Panipat News: पूर्व राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर 25 को दिल्ली में श्रद्धाजंलि समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Tribute ceremony to be held on the death anniversary of former President Late Gyani Zail Singh on 25th in Delhi
महासम्मेलन काे लेकर समाज के लोगों से रूबरू होकर न्योता देते पूर्व राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सि
पानीपत। पूर्व राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर दिल्ली राजघाट पर विराट विश्वकर्मा श्रद्धांजलि महासम्मेलन का आयोजन 25 दिसंबर को किया जाएगा। उनके पौत्र इंद्रजीत सिंह बब्बू इसका न्योता देने के लिए शनिवार को पानीपत पहुंचे। उन्होंने परशुराम कॉलोनी स्थित राजकुमार पांचाल माजरी के निवास पर विश्वकर्मा समाज के लोगों की बैठक की और दिल्ली पहुंचने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि महासम्मेलन में देश के अनेकों विश्वकर्मा संगठनों के सदस्य भाग लेंगे और ज्ञानी जैल सिंह को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
विज्ञापन

विश्वकर्मा समाज को को संगठित करने का अभियान उन्होंने देशभर में चला है। इसमें काफी हद तक सफलता भी मिल रही है। विश्वकर्मा समाज आज अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ रहा है। इसे राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ने की आवश्यकता है। वहीं विश्वकर्मा समाज का एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन भी तैयार करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने समाज के लोगों से अपील की है कि वह भारी संख्या में विराट विश्वकर्मा श्रद्धांजलि महासम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इंद्रजीत सिंह बब्बू के पानीपत आगमन पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर राजकुमार पांचाल माजरी, विश्वकर्मा पांचाल सभा के प्रधान ईसम कुमार पांचाल, श्री विश्वकर्मा मंदिर सभा के प्रधान रघुवीर धीमान, पांचाल समाज के जिलाध्यक्ष विपिन पांचाल, विश्वकर्मा समाज के चेयरमैन विनोद पांचाल, संस्थापक सतपाल पांचाल व सुरेश पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed