फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Trenching work for Rapid Metro line begins, 3800 pillars to be installed

Panipat News: रैपिड मेट्रो लाइन की ट्रेंचिंग का कार्य शुरू, 3800 पिलर लगाए जाएंगे

Tue, 26 May 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 26 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Trenching work for Rapid Metro line begins, 3800 pillars to be installed
ट्रेचिंग का कार्य शुरू करते कंपनी अ​धिकारी। संवाद - फोटो : Archive
समालखा। दिल्ली से करनाल तक लगभग 136 किमी लंबी रैपिड मेट्रो लाइन की काम की शुरुआत के लिए स्थानीय स्तर पर ट्रेंचिंग का कार्य शुरू कर दिया गया। सोमवार रविदास स्कूल के तीसरे स्थान पर ट्रेंचिंग का औपचारिक शुभारंभ कंपनी के अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ। उप मुख्य अभियंता (सिविल) शाहबाज आलम, एसई चैतन्य और जेई रविशंकर ने विधायक मनमोहन भड़ाना के प्रतिनिधि राकेश अहलावत के साथ औजारों की पूजा कर कार्य आरंभ कराया।
विज्ञापन

जेई रविशंकर ने बताया कि ट्रेंचिंग पूरा होने के बाद यदि नीचे दबी बिजली की लाइन, सीवर लाइन या पानी की लाइनों का सामना होता है तो उन्हें स्थानांतरित किया जाएगा। लाइनों के शिफ्ट होने के उपरांत पिलर निर्माण का कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत मेट्रो लाइन के लिए लगभग 3,800 पिलर लगाए जाएंगे और दो पिलरों के बीच की दूरी स्थिति के अनुरूप 28 से 37 मीटर तक होगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह रैपिड मेट्रो परियोजना दिल्ली के सराय काले खां से करनाल तक लगभग 136 किलोमीटर तक विस्तारित की जा रही है। वर्तमान में दिल्ली से करनाल कार द्वारा पहुंचने में लगभग तीन घंटे लगते हैं, जबकि मेट्रो संचालन शुरू होने के बाद यह यात्रा करीब डेढ़ घंटे (90 मिनट) में पूरी हो सकेगी, जिससे आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा और समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता कृष्ण छौक्कर, सुभाष कुहाड़, पार्षद मनीष बेनीवाल, पार्षद अजय शर्मा, पार्षद विकास कुहाड़, पूर्व पार्षद श्याम बरेजा, नगर परिषद चेयरमैन अशोक कुच्छल और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा विधायक मनमोहन भड़ाना का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।स्थानीय लोगों ने परियोजना से रोजगार के अवसर, बेहतर कनेक्टिविटी और क्षेत्र के आर्थिक विकास की उम्मीद जताई। अधिकारियों ने कहा कि परियोजना चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगी और सुरक्षात्मक एवं नागरिक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखकर काम किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed