{"_id":"580e353f4f1c1bcd75bc2736","slug":"trees-greenery-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक सहयोग बरकरार रखी जाएगी शहर की हरियाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक सहयोग बरकरार रखी जाएगी शहर की हरियाली
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने शहर में लगाए गए 10 हजार पौधों को संरक्षण देने का मन बनाया है और शहर के सामाजिक संस्थाओं व अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर चर्चा की। वार्ड-24 पार्षद दुष्यंत भट्ट व सत्य साईं संस्था के प्रधान रामलाल चुघ ने सनौली रोड पर पौधों का संरक्षण का फैसला लिया है। वहीं गोद लेने के अभियान को 28 अक्तूबर को स्थानीय सनौली रोड से शुरू किया जाएगा।
उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने सोमवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों व शहर के मौजिज लोगों की बैठक लेकर इस पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान के तहत शहर में लगभग 10 हजार पौधे लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि इन पौधों को किसी संस्था व व्यक्ति को गोद दे दिया जाए तो आसानी के साथ संरक्षण किया जा सकता है। पौधों को गोद लेने की इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक संस्थानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि शहर को एक स्वच्छ वातावरण देने के लिए आगे आ सकें। डॉ. चंद्रशेखर खरे ने कहा कि पौधों को गोद लेकर पानी देने के कार्यक्रम की शुरुआत 28 अक्तूबर को प्रात: 11 बजे स्थानीय सनौली रोड से की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों को अलग-अलग जोन में बांटकर पौधे गोद देकर सुपुर्द किए जाएंगे, ताकि इनकी अच्छी तरह से देखभाल हो सकें।
वार्ड- 24 पार्षद दुष्यंत भट्ट व सत्य साईं संस्था के प्रधान रामलाल चुघ सनौली रोड पर पौधों का संरक्षण करेंगे। इस मौके पर एडीसी राजीव मेहता, जिला वन अधिकारी जय कुमार, डीडीपीओ रूपेंद्र मलिक, एफओ मनोज कुमार, वन विभाग के रेंज अधिकारी वीरेंद्र कुमार, स्वदेशी जागरण मंच से विजेंद्र अत्री, नितिन मनोहर, महेश थरेजा व पंकज सेठी मौजूद रहे।