{"_id":"6893cc32d5138e57f2003054","slug":"treatment-will-not-be-available-on-ayushman-card-today-panipat-news-c-244-1-pnp1012-141581-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आयुष्मान कार्ड पर आज नहीं मिलेगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आयुष्मान कार्ड पर आज नहीं मिलेगा इलाज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। आयुष्मान कॉर्डधारक मरीजों को वीरवार को निजी अस्पतालों में उपचार के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है। अस्पतालों का भुगतान न होने के कारण आईएमए के चिकित्सकों ने आयुष्मान कार्ड पर मरीजों का उपचार करने पर रोक लगा दी है। उनका कहना है कि बुधवार रात को 12 बजे के बाद कोई भी अस्पताल आयुष्मान कॉर्ड पर मरीज का उपचार नहीं करेगा।
बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से जुड़े अस्पतालों के चिकित्सकों का एक प्रतिनिधि मंडल सीएमओ से मिला। उन्होंने सीएमओ डॉ. विजय मलिक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। आईएमए के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार ने गरीबों के लिए आयुष्मान कॉर्ड की योजना शुरू की थी।
शुरूआत में यह योजना अच्छे से काम करती रही। लेकिन, धीरे-धीरे योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ा दी गई। लेकिन, योजना का बजट कम कर दिया गया। जिस कारण पिछले चार-पांच माह से चिकित्सकों को आयुष्मान कॉर्ड पर किए उपचार का भुगतान नहीं मिल रहा है। आईएमए ने बैठक की और उसमें आयुष्मान कॉर्ड पर मरीजों का उपचार करने पर रोक लगाने का निर्णय लिया। पानीपत में आईएमए के प्रधान डॉ. जसबीर मलिक ने बताया कि पहले तो आयुष्मान का भुगतान होने में देरी होती है। इसके बाद बिलों में कटौती भी की जा रही हैं। जिस पर निर्णय लिया गया है कि बुधवार रात 12 बजे के बाद कोई भी आयुष्मान योजना से संबंधित अस्पताल कॉर्ड पर मरीज का उपचार नहीं करेगा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि आईएमए के प्रतिनिधिमंडल को पेमेंट जारी करने के विषय की पूरी जानकारी दी है। उनको इसमें सहयोग की अपील की है। इसके साथ जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए सभी चिकित्सकों को कह दिया है।