{"_id":"6af22e209a96ce784b020c3c","slug":"treated-water-will-be-used-in-construction-and-for-gardening-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167299-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शोधित पानी का निर्माण व बागवानी में होगा प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शोधित पानी का निर्माण व बागवानी में होगा प्रयोग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर में पेयजल की बर्बादी रोकने और भूजल स्तर को बचाने के लिए नगर निगम ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इससे पर्यावरण संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार के साथ ही कुशल प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से शोधित पानी को टैंकरों में भरने के लिए हाइड्रेंट स्थापित करने की योजना बनाई गई है।
नगर निगम ने इस परियोजना के लिए 17.06 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। वर्तमान में शहर के पार्कों के रख-रखाव, सीवर सफाई, सड़क निर्माण, पेड़ों में पानी देने और अन्य सिविक कार्यों के लिए भूजल का इस्तेमाल किया जा रहा था। लगातार भूजल स्तर गिरने और पेयजल संकट गहराने के कारण प्रशासन पर यह दबाव था कि ताजे पानी के बजाय शोधित किए गए पानी का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए एसटीपी के पानी का सही इस्तेमाल करने की निगम ने पहल की है।