फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Travelling from Panipat to Uttarakhand will be expensive

सनौली:पानीपत से उत्तराखंड जाने वालों का सफर होगा महंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Travelling from Panipat to Uttarakhand will be expensive
सनौली। नेशनल हाईवे 709 एडी सनौली हरिद्वार मार्ग पर सनौली-तामसाबाद यमुना बार्डर के पास टोल प्लाजा लगभग बनकर तैयार हो चुका है। ऐसे में पानीपत से हरिद्वार जाने वालों का सफर महंगा होने वाला है। गांव सिवाह से लेकर गांव नगीना तक जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी की ओर से नेशनल हाईवे 709 एडी का निर्माण किया गया है। पानीपत की सीमा में हाईवे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। हरियाणा एवं यूपी बॉर्डर स्थित यमुना नदी पर भी 85 करोड़ रुपये की लागत से दो नए पुल बनाकर वाहनों के लिए खोले जा चुके हैं। इसी कंपनी ने पानीपत की सीमा में नेशनल हाईवे पर लगने वाले टोल प्लाजा को भी बनाया है। टोल प्लाजा का निर्माण अंतिम चरण में है और 30 नवंबर तक एनएचएआई को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

टोल प्लाजा का निर्माण यमुना पुल से करीब डेढ़ किमी की दूरी सनौली खुर्द की तरफ गांव तामशाबाद के रकबे में किया गया है। एनएचएआई की ओर से इस हाईवे पर टोल टैक्स की वसूली करने को लेकर जल्द ही टेंडर लगाया जाएगा। हालांकि एनएचएआई ने अभी तक टोल टैक्स की दरें निर्धारित नहीं की हैं, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि कारों का एक तरफ का टोल 100 से से 120 रुपये तक हो सकता है। इस नेशनल हाईवे से पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, झज्जर, भिवानी, हिसार, सिरसा, रिवाड़ी और राजस्थान के लोग हरिद्वार जाते हैं। जेब पर भार पड़ेगा, लेकिन इस नेशनल हाईवे के बनने से यात्रियों की राह अब आसान होगी।
विज्ञापन

टोल प्लाजा के दोनों ओर होंगी चार
चार लेन टोल प्लाजा पर वाहनों के लिए दोनों ओर चार-चार लेन बनाई गई हैं। इनमें तीन-तीन लेन फास्टैग की होंगी और एक-एक कैश लेन होगी। मेडिकल और ट्रैफिक सहायता के लिए भी अलग-अलग कमरे बनाए गए हैं। ओवरलोड वाहनों के लिए दोनों ओर कांटों को बनाया गया और टॉयलेट भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
तामशाबाद टोल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसी माह 30 नवंबर तक इसे एनएचएआई को सौंप दिया जाएगा। एनएचएआई ही टोल की दरें तय करेगी।
- जीतू राज, परियोजना अधिकारी, जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed