फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Travel from Panipat to Delhi and Haridwar becomes costlier.

Panipat News: पानीपत से दिल्ली और हरिद्वार का सफर महंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Travel from Panipat to Delhi and Haridwar becomes costlier.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें वीरवार सुबह आठ बजे से लागू हो जाएंगी। इसके साथ ही पानीपत से दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे-44, रोहतक-जींद हाईवे और हरिद्वार हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। नई दरों के साथ मासिक पास की कीमतों में भी इजाफा किया गया है।
पानीपत जिले की सीमा में तीन प्रमुख टोल प्लाजा हैं। इनमें नेशनल हाईवे-44 पर सेक्टर-18 के पास स्थित टोल प्लाजा, पानीपत-रोहतक हाईवे पर डाहर और नौल्था के बीच स्थित टोल प्लाजा तथा पानीपत-हरिद्वार हाईवे पर तामशाबाद गांव के पास स्थित टोल प्लाजा शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर नई दरों के अनुसार टोल वसूला जाएगा।
विज्ञापन


डाहर टोल प्लाजा पर नई दरें
वाहन श्रेणी
एक तरफ
24 घंटे में दोनों तरफ
मासिक पास
जिला कॉमर्शियल वाहन
कार/जीप/वैन/एलएमवी
70
105
2,335
35
एलसीवी/एलजीवी/मिनी बस
115
170
3,775
55
ट्रक/बस (2 एक्सल)
235
355
7,910
120
थ्री एक्सल कॉमर्शियल वाहन
260
390
8,625
130
एचसीएम/ईएमई/एमएवी (4-6 एक्सल)
370
560
12,400
185
विशालकाय वाहन (7 या अधिक एक्सल)
455
680
15,095
225

नोट: गैर व्यावसायिक वाहनों के लिए 20 किलोमीटर के दायरे का मासिक पास 360 रुपये और वार्षिक पास की दर 3,075 रुपये निर्धारित की गई है।

वाहन चालकों ने जताई नाराजगी

वाहन चालकों का कहना है कि टोल दरें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सड़कों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। रमेश मलिक ने कहा कि पानीपत-रोहतक मार्ग पर कई जगह सड़क खराब है, इसके बावजूद हर साल टोल बढ़ा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखविंदर सिंह ने कहा कि डीजल के बढ़ते दामों के बीच टोल बढ़ने से माल ढुलाई का खर्च बढ़ेगा, जिसका असर आम लोगों तक पहुंचेगा। विकास जागलान ने कहा कि रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए बढ़ा हुआ टोल अतिरिक्त आर्थिक बोझ बनेगा। वहीं, कैब चालक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि टोल बढ़ने से टैक्सी किराए में भी बढ़ोतरी करनी पड़ेगी, जिससे यात्रियों और चालकों दोनों पर असर पड़ेगा।


वर्जन :

एनएचएआई मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ की गाइडलाइन के अनुसार वर्ष 2026-27 की नई टोल दरें तय की गई हैं। डाहर प्लाजा पर इसके सूचना बोर्ड लगा दिए गए हैं। वीरवार सुबह आठ बजे से नई दरों के आधार पर ही टोल वसूल किया जाएगा।

बिजेंद्र सिंह, प्रबंधक, डाहर टोल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed