{"_id":"647fa267c519b6d8a70372cf","slug":"travel-agent-fatally-attacked-asi-working-in-cia-panipat-news-c-45-1-sknl1006-91-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्रैवेल एजेंट ने सीआईए में कार्यरत एएसआई पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्रैवेल एजेंट ने सीआईए में कार्यरत एएसआई पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक में कार्यरत एएसआई पर ट्रेवल एजेंट ने जानलेवा हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। आरोपी ने पहले पुलिसकर्मी के ऊपर पहले गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया। असफल रहने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ हॉकी स्टिक से सिर पर हमला कर दिया। कर्मी के सिर में 14 टांके लगे हैं।
थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में सुखदेव सिंह हाल निवासी हरिनगर-दो ने बताया कि वह सीआईए-एक में बतौर तैनात हैं। उनकी ड्यूटी कुरुक्षेत्र सीआईए-एक में ही लगी है। रात करीब सवा 10 बजे उसके साथी धर्मेंद्र ने उसे नए बस अड्डे के पास बाइक से छोड़ा था। वह पैदल अपने कमरे की तरफ जा रहा था। कुरुक्षेत्र-पिपली रोड से अपने घर की तरफ गली में से गुजरते समय एक कार दूर से स्टार्ट हुई और चालक ने स्पीड से कार चलाते हुए उन्हें जान से मारने की नीयत से उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। उसने साइड में होकर जान बचाई और हाथ में पकड़ा ग्लूकोज का पैकेट कार की तरफ फेंक कर मारा। तभी वह कार रुक गई और उसमें से ट्रैवेल एजेंट जय अपने एक अन्य साथ के साथ नीचे उतर कर उसके करीब आया। जय के हाथ में हॉकी स्टिक थी। उसने आते ही उसके सिर पर हॉकी से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। तब उसने जय से पूछा कि उसने अपने पड़ोसी पुलिस वाले पर हमला क्यों किया। इसी दौरान दूसरे युवक ने जय को उकसाया कि ये पुलिस में है। हमें बाद में तंग करेगा इसे निपटा दे। इसके बाद जय ने उसके सिर पर दो बार हॉकी से हमला किया। कुछ देर बाद लाइट देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैवल एजेंट जय को नामजद करते हुए अन्य दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सुखदेव सिंह के अनुसार कुछ दिन उसने जय को उसके सेंटर के बाहर गाड़ी को ठीक ढंग से लगाने के लिए कहा था। उसने अन्य लोगों को भी बाइक व गाड़ी सही तरीके से खड़े करने का अनुरोध किया था। तब आरोपी ने उसे कहा था कि गली से सब गाड़ी निकल जाती है और उसे कौन-सा गली से जहाज निकालना है। इसी बात से आरोपी उससे रंजिश रखा था।