फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Transporters will block the roads for three days.

Panipat News: ट्रांसपोर्टर तीन दिन रखेंगे चक्का जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Transporters will block the roads for three days.
पानीपत। ट्रांसपोर्टर 21 से 23 मई को तीन दिन चक्का जाम रखेंगे। यह सांकेतिक हड़ताल सीएक्यूएम और दिल्ली सरकार द्वारा बढ़ाए गए ईसीसी टैक्स, बीएस-4 कॉमर्शियल वाहनों पर प्रस्तावित प्रतिबंध के विरोध में किया जाएगा। एआईएमटीसी (ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस) की वीरवार को पानीपत के सेक्टर 25 स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में इसका फैसला लिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता एआईएमटीसी पानीपत के अध्यक्ष धर्मवीर मलिक ने की। एआईएमटीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश सभरवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन कुलतरण सिंह अटवाल, रोहित आहूजा (प्रधान डीटीए), अमृतपाल सिंह बक्शी राष्ट्रीय सचिव, गुलजीत सिंह सांगा व अजीत सिंह ओबेरॉय विशेष रूप बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर ने सीएक्यूएम और दिल्ली सरकार द्वारा बढ़ाए गए ईसीसी टैक्स, बीएस-4 कॉमर्शियल वाहनों पर प्रस्तावित प्रतिबंध व ट्रांसपोर्ट उद्योग पर बढ़ते आर्थिक दबाव को लेकर चिंता व्यक्त की गई। ट्रांसपोर्ट संगठनों ने एकजुट होकर सरकार तक अपनी मांगें मजबूती से पहुंचाने का निर्णय लिया गया। सरकार ने ट्रांसपोर्टरों की जायज मांगों पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 21 से 23 मई तक तीन दिवसीय सांकेतिक चक्का जाम कर पूरे देश में ट्रांसपोर्ट उद्योग की आवाज बुलंद की जाएगी। धर्मवीर मलिक ने कहा कि ट्रांसपोर्ट उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और ट्रांसपोर्टरों के हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर अपनी मांगों के लिए एकजुट हैं और अपने अधिकारों के लिए निर्णायक संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर इस अवसर पर मन्नू मलिक, बिल्लू जागलान, धीरेंद्र मलिक, रविंद्र कादियान, ब्रोकर एसोसिएशन पानीपत के प्रधान शेर सिंह, गुरुशरण सिंह बब्बू, सत्यवान शर्मा, संजय मान आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed