फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Transporter looted nine thousand rupees by showing him dirty

Panipat News: टांसपोर्टर को गंडासी दिखा लूटे नौ हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Transporter looted nine thousand rupees by showing him dirty
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पेप्सी पुल के पास दो युवकों ने मोटरसाइकिल सवार ट्रांसपोर्टर से नौ हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर पर लठ से हमला भी किया। उसको गंडासी मारने की धमकी दी और उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। ट्रांसपोर्टर ने शोर मचाया तो बदमाश यहां से फरार हो गए। ट्रांसपोर्टर ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।

ट्रांसपोर्टर करनाल के बल्ला गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह बुधवार रात लगभग पौने एक बजे सेक्टर 25 स्थित अपने कार्यालय से काम खत्म करने मोटरसाइकिल पर अपने गांव जा रहा था। वह पैप्सी पुल से नीचे उतरा और उसने रिफाइनरी रोड की ओर मोटरसाइकिल मोड़ी। उसने यहां मोटरसाइकिल रोक ली। उसको ठंड लग रही थी। इसलिए वह छाती पर गमछा लपेटने लगा। इसी वक्त दो युवक उसके पास आए। इन्होंने मोटरसाइकिल से चाबी निकाल ली और सड़क पर फैंक दी। एक युवक ने उसकी मोटरसाइकिल पर गंडासी रख ली। दूसरे ने कहा कि इसको जान से मार दो। इन युवकों ने उसकी जेब से उसका पर्स निकाल लिया। उसके पर्स में नौ हजार रुपये थे। फिर उसकी छाती में लठ मारा वह मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया। उसने शोर मचाया तो यह युवक यहां से फरार हो गए। इसके बाद वह चाबी उठाकर मोटरसाइकिल से घर गया उसने वीरवार सुबह सदर थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed