फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Transporter along with two youths attacked fellow transporter

Panipat News: ट्रांसपोर्टर ने दो युवकों के साथ मिलकर साथी ट्रांसपोर्टर पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Transporter along with two youths attacked fellow transporter
पानीपत। सेक्टर 25 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में दो ट्रांसपोर्टरों में झगड़ा हो गया। एक ट्रांसपोर्टर ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर दूसरे ट्रांसपोर्टर पर हमला कर दिया। हमले में ट्रांसपोर्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ट्रांसपोर्टर पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। ण्
विज्ञापन

उझा रोड स्थित मुलतान नगर निवासी विनय कुमार ने बताया कि वह पेशे से ट्रांसपोर्टर है। वह वीरवार रात को सेक्टर 25 स्थित अपने कार्यालय के पास कैंटर में बैठकर चालक सोनू व गोविंद के साथ हिसाब कर रहा था। इसी वक्त राठी टांसपोर्ट का मालिक अपनी कार में आया उसके साथ दो और युवक थे। यह तीनों उसके साथ गाली गलौज करने लगे। उसने इन्हें समझाया और वहां से जाने को कहा । जब वह हिसाब कर अपनी एक्टिव लेने कार्यालय के पास जा रहा था। तभी सामने से राठी टांसपोर्ट का मालिक आ गया उसने उसका रास्ता रोका और डंडे से उस पर हमला कर दिया। इसी वक्त उसके दोनों साथी भी आ गए। तीनों ने उसे डंडों से बुरी तरह पीटा। तीनों उसे यहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने अपने परिजनों को कॉल की। उन्होंने उसे जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed