फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Transformer Overload: An Average of 225 Transformers Failing Every Month

Panipat News: ट्रांसफार्मर ओवरलोड, हर माह खराब हो रहे औसतन 225 ट्रांसफार्मर

Fri, 19 Jun 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 19 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Transformer Overload: An Average of 225 Transformers Failing Every Month
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सबसे अधिक समस्या ट्रांसफार्मरों के ओवरलोड होने और उनके बार-बार खराब होने से सामने आ रही है। बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में जहां औसतन हर माह 185 ट्रांसफार्मर खराब हो रहे थे, वहीं वर्ष 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर करीब 225 प्रति माह तक पहुंच गया है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले में स्थापित कुल 31,627 ट्रांसफार्मरों में से लगभग 90 प्रतिशत पर उनकी निर्धारित क्षमता से अधिक लोड चल रहा है। वर्ष 2025 में एक ट्रांसफार्मर पर औसत लोड 77.33 किलोवाट था, जो अब बढ़कर 80.46 किलोवाट हो गया है।
विज्ञापन

बढ़ते लोड का सीधा असर ट्रांसफार्मरों की कार्यक्षमता पर पड़ रहा है। वर्ष 2025 में जहां कुल 2,223 ट्रांसफार्मर खराब हुए थे, वहीं इस वर्ष शुरुआती ढाई महीनों में ही 562 ट्रांसफार्मर जलने के मामले सामने आ चुके हैं। विभागीय सर्वे में ट्रांसफार्मरों के खराब होने के प्रमुख कारणों में ओवरलोडिंग, अर्थिंग की कमी, फेस रॉड टूटना, जियो स्विच का अभाव और ऑयल लीकेज जैसी तकनीकी खामियां सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता को वास्तविक लोड से कम से कम 33 प्रतिशत अधिक होना चाहिए। जिन क्षेत्रों में बार-बार फ्यूज उड़ने या ओवरलोडिंग की समस्या आ रही है, वहां उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है।


आंकड़े
मार्च 2025 में उपभोक्ताओं की संख्या: 3,78,974
मार्च 2026 में उपभोक्ताओं की संख्या: 3,92,024
एक वर्ष में नए कनेक्शन: 13,050
कुल स्वीकृत लोड (2025): 24.27 लाख किलोवाट
वर्तमान स्वीकृत लोड: 25.45 लाख किलोवाट
लोड में वृद्धि: 1.17 लाख किलोवाट
एक वर्ष में 235 नए ट्रांसफार्मर जोड़े गए



गर्मी के मौसम को देखते हुए ट्रांसफार्मरों और बिजली लाइनों की नियमित निगरानी की जा रही है। सर्वे के माध्यम से प्रत्येक ट्रांसफार्मर की स्थिति अपडेट की जा रही है, ताकि खराब होने की घटनाओं को कम किया जा सके और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके।

- आदित्य कुंडू, कार्यकारी अभियंता, सब अर्बन डिवीजन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed