फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Trains stopped due to lack of signal, passengers upset

Panipat News: सिग्नल नहीं मिलने से रूकी ट्रेनें, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Trains stopped due to lack of signal, passengers upset
पानीपत। रविवार को हुई बारिश के दौरान गन्नौर रेलवे स्टेशन पर बिजली गिरने से स्टेशन के सभी सर्वर सिस्टम ठप हो गए। सिग्नल सिस्टम भी बंद होने से अप और डाउन रूट की अधिकतर ट्रेनों को आउटर पर ही रोकना पड़ा। इससे पानीपत रेलवे स्टेशन पर अप और डाउन रूट की 20 से अधिक एक्सप्रेस और यात्री गाड़ियां पर देरी से पहुंची। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री परेशान नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार को पानीपत रेलवे स्टेशन पर अप ट्रैक पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल 2.45 घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस 4.15 घंटे, सर्वोदय एक्सप्रेस 1.54 घंटे, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 1.13 घंटे, कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2.10 घंटे, पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस 58 मिनट, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 1.30 घंटे, हीराकुंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3.55 घंटे, नई दिल्ली कुरुक्षेत्र मेमू 3.11 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 1.11 घंटे की देरी से पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं डाउन ट्रैक की नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल 3.13 घंटे, पानीपत-गाजियाबाद मेमू एक्सप्रेस 1.04 घंटे, कुरुक्षेत्र हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 31 मिनट, सचखंड एक्सप्रेस 2.24 घंटे, पानीपत-दिल्ली मेमू 1.18 घंटे, कुरुक्षेत्र दिल्ली मेमू 1.08 घंटे, कुरुक्षेत्र दिल्ली मेमू स्पेशल 2.44 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed