फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Trains going to Katra are full, there are no tickets even in waiting list

Panipat News: कटरा जाने वाली ट्रेनें फुल, वेटिंग में टिकट भी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Trains going to Katra are full, there are no tickets even in waiting list
पानीपत। नवरात्र में वैष्णो माता का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन का सफर कठिन हो गया है। माता वैष्णो देवी के लिए कटरा जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हैं। ट्रेनों में वेटिंग में भी सीट नहीं हैं। यात्री तत्काल या फिर सामान्य श्रेणी के डिब्बे में सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

चैत्र मास के नवरात्र 30 मार्च को शुरू हुए हैं। वीरवार को छठा नवरात्र रहा। लोग इन दिनों माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों की मांग बढ़ गई है। ट्रेनों में कोई आरक्षण नहीं है और आने वाले एक महीने भी वेटिंग चल रही है। ऐसे में वैष्णो देवी माता के दर्शन के लिए लोगों को सामान्य श्रेणी के डिब्बों में सफर करना पड़ रहा है। सुबह और शाम को कटरा जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। सबसे ज्यादा भीड़ सामान्य श्रेणी के डिब्बों में है। ऐसे में यात्रियों को भी परेशानी का सामना कर पड़ रहा हैं। एक सीट पर चार से पांच यात्री सफर कर रहे हैं। बावजूद इसके ट्रेन में खड़े होने तक की जगह नहीं है। रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़की पर सुबह ही लोगों की लाइन लग जाती है। टिकट न मिलने पर वे सामान्य श्रेणी के टिकट पर यात्रा करने को मजबूर होते हैं। विकास नगर निवासी शर्मिला ने बताया कि उनको पूरा परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहा है।
विज्ञापन

कटरा जाने के लिए दो सप्ताह पहले टिकट आरक्षित कराई थी। वेटिंग में थी। वीरवार तक सीट कंफर्म नहीं हो पाई है। ऐसे में सामान्य श्रेणी के डिब्बे से सफर कर जाएंगे। सुनीता ने बताया कि नवरात्र के दिनों में माता वैष्णो देवी के लिए ट्रेन में सफर करना आसान नहीं है। रेलवे स्टेशन पर भी बहुत भीड़ है और आगे माता के दरबार में भी भक्तों की भीड़ मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed