फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Trains arriving late, passengers upset

Panipat News: देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Trains arriving late, passengers upset
पानीपत। ट्रेनों लगातार काफी समय से निर्धारित स्थान पर देरी से पहुंच रही हैं। इसके लिए रेलवे प्रशासन की ओर से कोई समाधान नहीं किया गया है। ट्रेनों के कई घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंचने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानीपत से कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्री लोकेश, राहुल और संतोष ने बताया कि वे दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं लेकिन दो घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रेन स्टेशन पर नहीं पहुंची। रेलवे प्रशासन को इस समस्या का कोई ठोस हल निकलना चाहिए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा समय से संचालन के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अप लाइन, दिल्ली कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन दो घंटे की देरी से पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस 37 मिनट की देरी से पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस 21 मिनट की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस 53 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस दोपहर 1.01 घंटे की देरी से पहुंची। डाउन लाइन, यशवंतपुर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 22 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस सुबह 1.03 घंटे की देरी से पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed