{"_id":"682ce26e3eb37a97ef014667","slug":"trains-are-getting-affected-due-to-interlocking-work-panipat-news-c-244-1-pnp1011-137277-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: इंटरलॉकिंग कार्य के चलते प्रभावित हो रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: इंटरलॉकिंग कार्य के चलते प्रभावित हो रहीं ट्रेनें
विज्ञापन
पानीपत। लगातार दूसरे दिन भी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इसी कड़ी में मंगलवार को खजुराहो एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं आम्रपाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:39 घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। पश्चिम एसएफ एक्सप्रेस 1:33 घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
इसी तरह झेलम एक्सप्रेस 1:20 घंटे की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस और नेताजी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:16 घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू 31 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 33 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली-पानीपत एमईएमयू 42 मिनट की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। हिमाचल एक्सप्रेस 24 मिनट की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री राकेश, सागर, शुभम ने बताया कि वह अपनी ट्रेनों का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेनों के समय से अपने गंतव्य पर ना पहुंचने के कारण काफी समय रेलवे स्टेशन पर खराब हो रहा है। इतनी गर्मी में घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करना आसान नहीं है। ट्रेन देरी से आने के कारण हम अपने गंतव्य पर देरी से पहुंच रहे हैं। यदि ट्रेन अपने निर्धारित समय पर रेलवे स्टेशन पर आ जाए तो हमारा कीमती समय खराब होने से बच सकता है और हम समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
करनाल रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के कार्य के चलते रेलवे स्टेशन ने यातायात ब्लॉक किया है। इसके कारण रेलवे यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रेनें देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंच रही हैं। यात्री सफर के लिए घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।
धीरज कपूर, वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक।