फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Trains are getting affected due to fog, passengers are troubled

Panipat News: धुंध के कारण ट्रेनें हो रही प्रभावित, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Trains are getting affected due to fog, passengers are troubled
पानीपत। धुंध के कारण ट्रेनों की गति धीमी हो गई है। जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने के साथ ही कई घंटों की देरी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच रही है। यात्रियों को इस कारण ज्यादातर समय स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड रहा है।
विज्ञापन

धुंध के कारण ट्रेनों की गति धीमी हो गई। जिससे यात्रियोंं को काफी समस्याओं का सामना करना पडा। ऐसे में पानीपत से दिल्ली की ओर जाने वाले मोहित ने बताया कि वह पिछले डेढ़ घंटे से स्टेशन पर खडा है लेकिन कोई भी ट्रेन समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि धुंध का प्रभाव ज्यादा मात्रा में होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा ही ट्रेनों की गति को धुंध को देखते हुए धीमा किया गया है। ऐसा इसलिए भी किया गया है ताकि किसी प्रकार का हादसा न हो जिससे जनहानि होने से बच जाए। देरी से ही सही लेकिन यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप और डाउन ये ट्रेन पहुंची लेट
अप लाइन की सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर धुंध अधिक होने के कारण समय पर नहीं पहुंच पाई। पानीपत से कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का निर्धारित समय 10:01 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 11:17 बजे पहुंची और इसे 11:21 बजे यहां से रवाना किया गया। पश्चिम सुपरफास्ट का पानीपत पहुंचने का समय 12:23 बजे का निर्धारित किया गया है।
यह ट्रेन पानीपत 12:41 बजे पहुंची और इसे 12:46 बजे यहां से रवाना किया गया। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 2:22 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 3:26 बजे पहुंची और इसे 3:30 बजे यहां से रवाना किया गया।फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 2:29 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 3:57 बजे पहुंची और इसे 4:21 बजे यहां से रवाना किया गया।
ऐसे ही डाउन लाइन की भी दर्जनों ट्रेनें काफी देरी से अपने निर्धारित स्थान पर पहुंची। पानीपत से दिल्ली की ओर जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस का समय 11:09 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 12:22 बजे पहुंची और इसे 12:27 बजे यहां से रवाना किया गया।

दिल्ली इंटरसिटी का पानीपत पहुंचने का समय 12:12 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 12:32 बजे पहुंची और 12:43 बजे इसे यहां से रवाना किया गया। गीता जयंती एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 4:02 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 4:45 बजे पहुंची और इसे 4:48 बजे यहां से रवाना किया गया। मालवा एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 6:24 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 6:44 बजे पहुंची और इसे 6:50 बजे यहां से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed