फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Trainees were made aware about blood donation.

Panipat News: प्रशिक्षुकों को रक्तदान के लिए किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Trainees were made aware about blood donation.
पानीपत। जिला रेडक्रॉस भवन में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण ले रहे 50 प्रशिक्षुकों को नशे के खिलाफ और रक्तदान के लिए जागरूक किया। रेडक्रॉस सचिव गौरव रामकरण ने बताया कि सोसायटी में प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिुक्षओं को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया गया क्योंकि जीवन में सबसे बड़ा दान रक्तदान है। इससे हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चंद ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। प्रत्येक युवा को समाज सेवा में आगे आना चाहिए ताकि अच्छे समाज का निर्माण हो सके। हम रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान को बचा सकते है। एक स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 65 साल के बीच में है और उसका वजन 50 किलोग्राम है और उसमें हिमोग्लोबिन की मात्रा 12.5 ग्राम या उससे अधिक है तथा उसके पिछले छह महीने में कोई बड़ा ऑपरेशन या बीमारी का इलाज न हुआ हो तो वह रक्तदान कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed