फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Train wheels are jammed, more than five thousand passengers upset

जींद असंध के लिए नहीं चली अभी एक भी ट्रेन,जिले के पांच हजार से ज्यादा यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Train wheels are jammed, more than five thousand passengers upset
पानीपत। पानीपत से जींद-असंध रूट पर पैसेंजर या मेल ट्रेनोंका संचालन पिछले करीब 20 महीनेे से नहीं हो रहा है। इसके चलते पांच हजार से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में यात्री कई बार रेलवे से इस रूट पर ट्रेन का संचालन शुरू करने की मांग कर चुके हैं। उनकी समस्या हल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के साथ ही जींद-असंध रूट की ट्रेनें बंद कर दी गईं। पानीपत से इन रूट पर रोज सुबह और शाम पांच हजार से ज्यादा यात्री सफर करते थे। जिले में कुल पांच हजार के करीब विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोग हैं, जो पैसेंजर ट्रेन से जींद और असंध जाते थे। अब ट्रेन न चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने परेशान होकर कई बार रेलवे के उच्च अधिकारियों से ट्रेन चलाने की अपील की, लेकिन इसे शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन

पानीपत से असंध, जींद जाती थीं रोज 3 ट्रेनें
पानीपत से असंध और जींद के लिए कोरोना महामारी से पहले तीन ट्रेनें चलती थीं। तीन ट्रेनें पानीपत से असंध, सफीदो और जींद के लिए अप और डाउन चलती थीं। लेकिन 20 महीने बीत जाने और सभी ट्रेनों को पहली तरह चलाने के बाद भी जींद रूट पर एक भी ट्रेन का संचालन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन की जगह रोहतक के लिए चल रही एक ट्रेन
कोरोना महामारी से पहले जींद रूट की तरह ही रोहतक रूट पर तीन ट्रेनों का संचालन किया जाता था। तीन महीने पहले ही रोहतक रूट पर एक ट्रेन का संचालन शुरू किया गया। रोहतक के तीनों ट्रेनें पैसेंजर चलती थी और अब यह ट्रेन मेल चल रही है। जिसका किराया भी ज्यादा है। यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चलती है। जिससे रोजाना रोहतक जाने वाले यात्री भी इस ट्रेन में सफर नहीं कर पा रहे है न ही ट्रेन पास बनवा पा रहे हैं।

नहीं चली हैं जींद रूट के लिए ट्रेन: रमेश
अभी तक जींद रूट पर कोई भी ट्रेन चलाने का फैसला नहीं लिया गया है। रोहतक रूट पर भी केवल एक मेल ट्रेन ही चलाई जा रही है। पहले दोनों रूट पर तीन-तीन पैसेंजर ट्रेन चलती थीं।
रमेश कुमार,स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed