फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Train going to Kurukshetra, Delhi will remain cancelled, prepare passengers to leave from home

कुरुक्षेत्र,दिल्ली जाने वाली ट्रेन रहेंगी कैंसल,घर से तैयारी करके निकलें यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Train going to Kurukshetra, Delhi will remain cancelled, prepare passengers to leave from home
पानीपत। बादली-होलंबी कलां के बीच रविवार दोपहर 12:20 से शाम 4:20 बजे तक मेंटेनेंस कार्य चलेगा। इसके चलते रविवार को यात्रियों को कुरुक्षेत्र और दिल्ली जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में यात्री तैयार करके ही घर से अपने गंतव्यों के लिए निकलें।
विज्ञापन

मुख्य रूप से जिले वासी कुरुक्षेत्र मेमू पर निर्भर रहते है, जो रविवार को रद्द रहेगी। अमृतसर पंजाब जाने के लिए अमृतसर इंटरसिटी भी रद्द रहेगी। इस दौरान इस रूट से गुजरने वाले ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने दो मेमू और दो इंटरसिटी को रद्द कर दिया है। 1 ट्रेन को डायवर्ट कर गुजारा जाएगा। शताब्दी और जनशताब्दी सहित तीन ट्रेनों को 60 से 90 मिनट की देरी से संचालित किया जाएगा। पानीपत रेलवे स्टेशन के अधीक्षक इंद्रपाल खोसला ने बताया कि पानीपत रेलवे स्टेशन से प्रभावित रहने वाली ट्रेनों की सूचि रेलवे ने जारी कर दी है। जिससे एक दिन पहले ही यात्री अपनी तैयारी से घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन

घर से ही तैयारी करके निकलें यात्री
रविवार को सफर करने से पहले यात्री अपने घर से ही प्लान बनाकर चलें कि उन्हें कितने बजें कहां जाना है। क्योंकि पंजाब,दिल्ली,यूपी जाने वाली ट्रेन रद्द रहेंगी तो कुछ देरी से चलेंगी। इसी के साथ कुछ ट्रेन को अंबाला में ही रोक कर वापस भेज दिया जाएगा। जिससे पिछली बार की तरह रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों को परेशानी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द:
-04449 नई दिल्ली कुरुक्षेत्र मेमू04452 कुरुक्षेत्र-नई दिल्ली मेमू
-12460 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस14682 न्यू दिल्ली इंटरसिटी
...
आज यह ट्रेन की गई हैं डायवर्ट:
22215: अमृतसर एसी सुपर फास्ट एक्सप्रेस को शकूर बस्ती, रोहतक, जाखल, धुरी वाया लुधियाना होकर गुजारा जाएगा।
-यह ट्रेन चलेंगी लेट
12046- चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी को चंडीगढ़ से 90 मिनट की देरी से रवाना किया जाएगा।
12926- अमृतसर से बांद्रा टमिनस के बीच चलने वाली इस ट्रेन को अमृतसर स्टेशन से 60 मिनट देरी से रवाना किया जाएगा।
12057- नई दिल्ली से ऊना हिमाचल के बीच चलने वाली जनशताब्दी को दिल्ली से 90 मिनट की देरी से रवाना किया जाएगा।
...
ये ट्रेेनें रहेंगी आंशिक रूप से रद्द:
14508- फजालिका-नई दिल्ली इंटरसिटी को अंबाला स्टेशन पर रोक दिया जाएगा।
14508 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस जो फाजिल्का से दिल्ली के लिए चलती है, इसे अंबाला स्टेशन पर ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed