{"_id":"5799048e4f1c1bc06121e701","slug":"traffic-rules-safety-ek-zindagi-programme-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजेएम ने ‘एक जिंदगी’ से दी सुरक्षित सफर की नसीहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजेएम ने ‘एक जिंदगी’ से दी सुरक्षित सफर की नसीहत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
एक जिंदगी
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए खुद सड़क पर उतर आए। उन्होंने साइकिल और बाइक रैली निकाल लोगों को नियमों का पाठ पढ़ाया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बुधवार को जिला कचहरी प्रांगण से ‘एक जिंदगी’ नाम से बाइक और साइकिल रैली निकाली गई।
जिला सत्र एवं न्यायाधीश अनिल कुमार पंवार ने फीता काटकर इसे रवाना किया। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह 23 जुलाई को आरंभ किया गया था और यह 29 जुलाई को समाप्त होगा। इस सप्ताह के दौरान प्रतिदिन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जीवन सभी का महत्वपूर्ण है। सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा की जानकारी होना जरूरी है। कई बार नियमों की जानकारी न होने से हादसा हो जाता है। देश में हर साल दो लाख लोग की सड़क हादसे में असमय मौत हो जाती है। इससे भी अधिक लोग घायल और अंगहीन हो जाते हैं।
विज्ञापन
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल ने कहा कि पानीपत औद्योगिक और व्यवसायिक शहर है। शहर की सभी सड़कों पर भीड़ और जाम लगना आम बात है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है। इसलिए सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है।
जागरूकता से ही हादसों को रोका जा सकता है। सीजेएम मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में साइकिल और बाइक रैली में शहर के समाजसेवी, वकील, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए।