फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   traffic police, traffic, jam, plan, flyover, people upset over traffic, panipat

शहर में जाम बना जी का जंजाल, ट्रैफिक हो गई है पुलिस बेबस

Mon, 08 Aug 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Mon, 08 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
traffic police, traffic, jam, plan, flyover, people upset over traffic, panipat
पानीपत मे जाम - फोटो : ब्यूरो
पानीपत। ट्रैफिक पुलिस दिन-रात एक कर जाम मुक्त शहर बनाने का दावा कर रही है। इन सबके बीच  भी शहरवासियों को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। जीटी रोड से लेकर शहर की सड़कों व गालियों में सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहता है।
विज्ञापन


गोहाना रोड, संजय चौक, सब्जी मंडी, रेलवे रोड व लाल बत्ती चौक पर वाहन जाम में फंसे रहते हैं। वाहन चालक इन चौकों से निकलना जंग जीतने के बराबर मानते हैं। शहर में फिलहाल जाम का मुख्य कारण रोड पर खड़ी होने वाली गाडिय़ां और सड़कों पर लगने वाली रेड़ियां हैं।
विज्ञापन


शहर की जाम बिल्कुल आम हो चुका है। प्रशासन ने शहर से जाम की मुक्ति के लिए ऑड इवन फार्मूले को भी अपनाया, बावजूद इसके शहर के चौकों पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। शहर की हर छोटी और बड़ी सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस दिन-रात चौकों पर खड़ी होकर व्यवस्था को दुरस्त करने के प्रयास में लगी रहती है, लेकिन पुलिस अपने प्रयासों में पूरी तरह कामयाब होने में असफल साबित हुई है। वहीं शहरवासी जाम का जिम्मेदार ट्रैफिक पुलिस की बदतर व्यवस्था को बता रहे हैं।

मानसून में अब जाम और बढ़ेगा
मानसून में शहर की सड़के सीवर और ड्रेन साफ नहीं होने के कारण पानी से लबालब होंगी। यहीं जाम का मुख्य कारण बनेगा। शहर के मुख्य चौक संजय चौक, सुखदेव नगर मोड़ और रेलवे रोड पर पानी जमा होने के कारण वाहनों की लंबी कतारे लगना स्वाभाविक है।

मानसून के खतरे को देखते हुए ट्रैफिक डीएसपी आत्माराम लांबा उपायुक्त डॉ.चंद्रशेखर खरे का पत्र लिखे चुके हैं, ताकि समय रहते सीवर और ड्रेन साफ करवाया जा सके और ट्रैफिक व्यवस्था पर मानसून का प्रभाव ना पड़े।

किस काम का फ्लाईओवर
शहरवासियों को जाम से राहत दिलाने के लिए जीटी रोड पर एलीवेटिड हाईवे का निर्माण कराया गया था। इस पर करीबन 430 करोड़ रपये खर्च किए गए थे। एलीवेटिड हाईवे का शहर को कोई फायदा नहीं मिला। शहरवासी मुख्य मार्गों को एलीवेटिड हाईवे से कनेक्ट करने की मांग कर चुके हैं।

जिला प्रशासन भी इसका प्रस्ताव भेज चुका है, लेकिन एनएचएआई ने हर प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया। जिसके चलते जाम से राहत नहीं मिल पा रही। एलीवेटिड हाईवे सिर्फ वीआईपी वाहनों की क्रॉसिंग का जरिया बन गया है। इसके अलावा के लोगों पर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स का और बोझ बढ़ गया है। कुल मिलाकर शहर को फ्लाईओवर से कोई फायदा नहीं मिल पाया।

लोगों की कारे बन रही है जाम का कारण
शहर के बुद्धजीवी भी जाम को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मॉडल टाउन क्षेत्र, रेलवे रोड, इंसार बाजार, सुखदेव नगर, सनौली रोड और गोहाना रोड पर सड़कों पर खड़ी कारे जाम का मुख्य कारण बनती हैं। लोग कारों को रोड पर खड़ी कर अपने काम निपटाने के लिए चले जाते हैं।

जब तक लोग अपने काम निपटाकर वापिस आते हैं, सड़कों पर खड़ी कारें लंबे जाम का कारण बन चुकी होती हैं। रेलवे रोड तो दुकानदारों की गाडिय़ों के कारण अकसर जाम रहता है। बाइक और पैदल लोगों के आने-जाने के लिए मात्र पांच फूट का रास्ता ही बचता है।

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। पूरे शहर का ट्रैफिक से जाम है। घर से यहां तक पहुंचने में एक घंटा लग चुका है। उसका ऑफिस पहुंचने की चिंता सता रही है। प्रशासन को जाम से निपटने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। प्रशासन की कमी के कारण ही पानीपत अकसर जाम रहता है।
जिनेश, निवासी मॉडल टाउन।

लोग अपनी गाडिय़ों को सड़क पर खड़ी कर बाजार में चले जाते हैं। इन्हीं कारों के कारण सड़कों पर जाम लग जाता है। प्रशासन को सड़क पर अवैध रूप से खड़ी कारों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।
शमेशर मलिक, निवासी बरसत रोड।

हर रोज गोहाना रोड से बस स्टैंड तक जाने में पौना घंटा लग जाता है। संजय चौक और रेलवे रोड पर जाम से निकलने में ही आधा घंटा लग जाता है। पुलिसकर्मी भी थक कर बैठ जाते हैं। शहर में करोड़ों का एलीवेटिड हाई बना, लेकिन शहर की ट्रैफिक को  इसका कोई फायदा नहीं मिल पाया है। प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए कोई रणनीति बनानी होगी।
दिनेश जैन,निवासी सतकरतार कॉलोनी।

जाम का दूसरा नाम पानीपत बन चुका है। शहर की गलियो से लेकर छोटी सड़कें भी जाम ग्रस्त हैं। शहर की किसी गली में जाकर देखें तो वाहनों की लंबी कतारें मिलेंगी। शहर की सड़कों पर बाहर आने को भी दिल नहीं करता है। इस शहर से कभी जाम खत्म नहीं हो सकता है। प्रशासन सोता रहता है आम लोग सड़कों पर धूप में जलते रहते है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

विनोद कुमार,निवासी इंसार बाजार।

वर्जन
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए ऑड इवन फार्मूला लागू किया गया है। ऑड इवन फार्मूले से शहर में जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिला है। ट्रैफिक पुलिस शहर को जाम से निजात दिलाने के लरोए कई प्लानों पर काम कर रही है। सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
आत्माराम लांबा, डीएसपी ट्रैफिक पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed