{"_id":"6a3c3d5e3d77c4b2f3041e3f","slug":"traders-rally-express-outrage-over-the-towing-of-customers-vehicles-panipat-news-c-244-1-pnp1001-159522-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: व्यापारी लामबंद, ग्राहकों के वाहन उठाने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: व्यापारी लामबंद, ग्राहकों के वाहन उठाने पर जताया रोष
विज्ञापन
चौड़ा बाजार में लगाई रेहड़ी और फड़ी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर के बाजारों में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में व्यापारी और दुकानदार एकजुट हो गए हैं। संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने निगम की कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि ग्राहकों के दोपहिया वाहन उठाए जाने से बाजारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम बिना पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था किए कार्रवाई कर रहा है। खरीदारी के लिए बाजार आने वाले लोगों की मोटरसाइकिल और स्कूटी जब्त किए जाने से ग्राहकों में भी नाराजगी है। इस मुद्दे को लेकर संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को शहरी विधायक प्रमोद विज से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया और कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की।
संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लीखा ने कहा कि शहर में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था किए बिना वाहनों को उठाना उचित नहीं है। प्रशासन को पहले वैकल्पिक पार्किंग स्थल उपलब्ध कराने चाहिए, ताकि व्यापार और आमजन दोनों को परेशानी का सामना न करना पड़े।